Let’s travel together.

मतपत्रों से चुनाव में ग्रामीण जनता की हुई है जीत- छाया वर्मा

0 639

सुरेंद्र जैन धरसीवा
चुनाव यदि निष्पक्ष और निर्भीक हो चुनाव पद्धति ऐसी हो जिसमें मतदाता जिसे वोट डालें इस को उसका वोट मिले और भविष्य में यदि वह है अपना मत चाहे तो देख सके कि जिसे उसने वोट दिया था उसे मिला कि नहीं यदि ऐसी चुनाव पद्धति होगी तो कभी जनता की हार नहीं होगी।
यह बात पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा ने कही वह ग्राम पंचायत रैता कपसदा के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती धनसिंह मीना साहू एवं आशीष वर्मा के आभार रैली में सामिल होने पहुंची थी
विजयी जुलूस में सामिल होने के बाद इस प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव आयुक्त ऐसे निष्पक्ष हो जो किसी राजनीतिक दल का समर्थन न करते हों उनकी नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए इसमें ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की ही नियुक्ति होना चाहिए इनकी नियुक्ति की

प्रक्रिया भी कुछ इस तरह हो जिसमें सत्ताधारी दल अकेला किसी की नियुक्ति न कर सके यदि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति सत्ताधारी दल अकेला ओर अपने ही द्वारा नियुक्त सदस्य के माध्यम से करेगा तो चुनाव निष्पक्ष होने की संभावना ही समाप्त हो जाती हैं उन्होंने कहा कि जनतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है जनता जिसे चाहे हटा सकती है जिसे चाहे बना सकती है लेकिन यह तभी होगा जब मतदाता जिसे अपना वोट दे उसी को उनका वोट मिले और जनता यदि चाहे तो भविष्य में देख सके कि जिसे उसने अपना वोट दिया था उसे उसका वोट मिला भी है या नहीं मतदान गुप्त होता है लेकिन आम मतदाताओं को बाद में गुप्त रूप से ये भी देखने का अधिकार हो की उसके हस्ताक्षर कर उसने जो वोट जिस उम्मीदवार को दिया था वो उसे मिला या नहीं कहीं कोई गड़बड़ या अदला बदली तो नहीं हुई ओर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में ये संभव नहीं जिसे इंसानों ने बनाया आज विज्ञान इतना तरक्की कर चुका है कि ईवीएम में छेड़छाड़ ईवीएम बदलना सब संभव है कोई असंभव नहीं इससे जनता की ही हार होती है
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतपत्रों से चुनाव हुए तो प्रत्येक गांव में ग्रामीण जनता की जीत हुई है जनता ने जिन पर विश्वास किया उन्हें चुना है ऐसे सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी ओर से बधाई शुभकामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811