Let’s travel together.

शनि जयंती इन राशि वालो के लिए है खास

0 466

शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इसलिए इसे शनि जयंती के रूप में मनाते हैं। इस साल शनि जयंती 30 मई 2022, सोमवार को है। शनि जयंती का शुभ मुहूर्त 29 मई को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगा, जो कि 30 मई (मंगलवार) को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।

शनि जयंती पर शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि जयंती पर ग्रहों का ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शनि जयंती के दिन वट सावित्री व्रत व सोमवती अमावस्या भी है।

कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर इस समय शनि ढैय्या चल रही है। जबकि कुंभ, मकर व मीन राशि वाले शनि की साढ़े साती से पीड़ित हैं। ऐसे में इन 5 राशि वालों के लिए शनि जयंती का दिन बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि शनि की साढ़े साती व शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के जातक अगर सच्चे मन से शनिदेव की अराधना करेंगे तो शुभ फल की प्राप्ति होगी। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने वाले व्यक्ति पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है।

इस दिन भगवान शिव का काले तिल मिले हुए जल से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन शनिदेव को अपराजिता के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीब व जरूरतमंद को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए। शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811