Let’s travel together.

भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली

0 667

  – भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना की गई

विदिशा। पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्री सरस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का  आयोजन  03 मई  से 09 मई  तक ऐतिहासिक धार्मिक नगरी विदिशा में होने जा रहा है। जिसकी भूमि पूजन माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिपुरा खिरिया सोठियां रोड विदिशा मैं संपन्न हुआ। ‌

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायंस इंटरनेशनल लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सिद्धेश्वरी मंदिर स्टेशन से विधि विधान के साथ ध्वज यात्रा प्रारंभ हुई। जो यज्ञ स्थल तक शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई पहुंची। जिसका शहर में जगह-जगह पर गुलाब पुष्प पंखुड़ियां, फूल मालाओं एवं स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। ‌

ध्वज यात्रा मे स्थानीय विधायक मुकेश टंडन , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, यज्ञ आचार्य पंडित  राजू महाराज रावण वाले, यज्ञ कर्ता अमित कृष्ण  महाराज श्री धाम वृंदावन, संजय पुरोहित, जितेंद्र शास्त्री, पीलेश कृष्ण शास्त्री, बृजेंद्र शास्त्री, भानू दीक्षित, रुचिर पांडे, महेश शास्त्री, कृष्णा दीक्षित, कृष्णा भार्गव, राधेश्याम शर्मा, अंबिका प्रसाद जी शुक्ला, सुमित शर्मा, मोहित वैष्णव, गौरव शास्त्री, शुभम शर्मा, बिट्टू विशाल शर्मा, ऋषभ आचार्य, राजेंद्र चौबे, नंद कुमार मिश्रा, ऋषभ शर्मा, विवेक भार्गव, रूपेश दुबे, मोहन शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए। ‌

उसके उपरांत विधि विधान से यज्ञ आचार्य पंडित श्री राजू महाराज ने यज्ञ कर्ता अमित कृष्ण  शास्त्री एवं अन्य शास्त्री पंडितों ने मिलकर भूमि पूजन हरिपुरा खिरिया सोंठिया रोड विदिशा पर किया । मंत्रोपचार से गूंजायमान वातावरण में ध्वज स्थापना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811