Let’s travel together.

रीजन विजिट एवं अन्य मुद्दों को लेकर द इंटरनेशनल लायंस क्लब संचालक मंडल की बैठक संपन्न

0 82

विदिशा। लायंस क्लब  द्वारा लायन घनश्याम स्वर्णकार के  निवास् पर बोर्ड आफ डायरेक्टर एवं जनरल मीटिंग सम्पन्न हुई।  इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लायंस क्लब पदाधिकारीयों द्वारा लिए गए। यह कार्यक्रम सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा, अर्चन, वंदन से प्रारंभ किया गया।

‌ बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग में उपस्थित एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू, ए एस आई लायन संजय अहिरवार, लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, एवं लायन संतोष राजपूत आदि थे । ‌ संचालक मंडल एवं जनरल मीटिंग में लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। जिसमें सदस्यता वृद्धि, विभिन्न प्रकार के डोनेशन, एल सी एफ डोनेशन, जिसे आप 10, 50, या आप जितना चाहे उतना डॉलर डोनेट कर सकते हैं। एम जे एफ बनने की भी चर्चा हुई। लायंस पाठशाला, शेष लायन साथियों से फीस कलेक्ट करना, पिछल साल का आय एवं व्यय विवरण प्राप्त करना, जॉन विजिट की तारीख निश्चित करने एवं सचिन लायन अभय पचोरी से बात करना सुनिश्चित हुआ। जॉन विजिट 25 तारीख को आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ। ‌ इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में सभी का परिचय कराते हुए लायंस क्लब की क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला और वर्तमान विषय को सबके समक्ष रखा। जिस पर सबसे चर्चा करने का प्रस्ताव दिया।

एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने अपने संबोधन में लायंस क्लब की गरिमा के बारे में सभी को अवगत कराया एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू ने अपने संबोधन में अपने कार्यकाल के बारे में लोगों का अवगत कराते हुए समकालीन विषय पर विचार व्यक्त किए। लायंस क्लब टेमर एवं इनके साथ ही लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन संतोष राजपूत आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। लायन डॉक्टर रवि साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन लायन घनश्याम स्वर्णकार का जन्म दिवस मनाकर  हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811