विदिशा। इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले वितरण का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में लायंस क्लब विदिशा की टीम ने माधव गंज सहित कई क्षेत्रों में कपड़े के थैलों का निशुल्क वितरण किया। कहीं पर एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, तो कहीं पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी सब्जी के ठेले वालों, फल के ठेले वालों, कपड़े की दुकान, चूड़ी कंगन शॉप, फूल-माला वाले वालो, से समझाइश देते नजर आ रहे थे कि हमें पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए ना ही अपने को पॉलिथीन वितरण करना चाहिए। इसके स्थान पर कपड़े के थैली का उपयोग करें। ग्राहक को भी प्रोत्साहित करें। कि वह कपड़े की थैली लाए, क्योंकि पॉलिथीन कैंसर के साथ ही कई प्रकार से समाज को नुकसान दायक है। लायंस क्लब की टीम भी ग्राहको को कपड़े के थैली बांटने एवं समझाने में लगी हुई थी। एएसआई लायन संजय अहिरवार जहां दुकानदार को समझा रहे थे तो वही लायन के सी प्रजापति ग्राहक को कपड़े के थैले बांट रहे थे। इशामें रिटर्न एमजेएफ लायन मेघा दुबे कई महिलाओं से चर्चा करती हुई दिखाई दे रही थी। जब लायन साथी लोगों को समझाते थे तो वहां पर लोगों की भीड़ लग जाती थी। नए कपड़े की थैली पाकर पब्लिक काफी खुश हो जाती थी और लायंस क्लब की इस अभियान की प्रशंसा करती नजर आती थी। इस अभियान में 500 कपड़े के थैले का निशुल्क वितरण किया गया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।