मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा के नजदीक विदिशा से भोपाल जा रही आरिफ बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2502 ने मोटरसाइकिल चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गए। बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक जसवंत सिंह वर्मा पिता धर्मदास वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी सागर थाना बांदरी घायल हो गया। साथ में उसकी पत्नी राजन भी मामूली रूप से घायल हुई है। घटना स्थल पर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सहित स्टाफ पहुंच गया था। सभी को दीवानगंज चौकी लेकर आए हुए हैं। दोनों में आपसी समझौता होने के कारण चौकी पर किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
घायल जसवंत वर्मा ने बताया मैंने ललितपुर में नई मोटरसाइकिल पल्सर ली है। उसी से में, मेरी पत्नी और मेरी पुत्री वैष्णवी इंदौर जा रहे थे। जैसे ही दीवानगंज के पास पहुंचे तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी। जिससे मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए हैं।