Let’s travel together.

माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर सफारी के लिए दो जिप्सी आई, सिंधिया करेंगे 9 जनवरी को शुभारंभ

0 45

-नेशनल पार्क में दो सफारी आने के बाद अब पर्यटकों को सफारी घूमने का मिल सकेगा आनंद

– अभी नहीं थी पर पार्क घूमने के लिए जिप्सी की व्यवस्था
रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित माधव नेशनल पार्क में तीन टाइगर लाए जाने के बाद अब यहां पर टाइगर सफारी के लिए दो नई जिप्सी लाई गई है । इन दो नई जिप्सी का शुभारंभ 9 जनवरी को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया माधव राष्ट्रीय उद्यान में पहुंचकर करेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आधिकारिक कार्यक्रम आ गया है जिसमें पार्क में पहुंचकर श्री सिंधिया 9 जनवरी को इन दो जिप्सी का शुभारंभ करेंगे इसके बाद पार्क के अंदर घूमने के लिए पर्यटक जा सकेंगे।

अभी नहीं थी पर घूमने के लिए जिप्सी की व्यवस्था-

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में बीते एक साल पहले तीन टाइगर लाए गए थे। इन तीन टाइगरों के बाद यहां पर उनके शावकों का जन्म भी हो चुका है। इस तरह से यहां पर टाइगर की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिनों प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। टाइगर सफारी प्रारंभ करने को लेकर यहां पर पहले पार्क के अंदर पार्क प्रबंधन की कोई जिप्सी नहीं थी। टूरिस्ट को जहां घूमने के लिए स्वयं की गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता था लेकिन अब नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा यहां पर टाइगर सफारी घूमने के लिए दो नई जिप्सी लाई गई है और केंद्रीय संचार मंत्री इन दो जिप्सी को सौंप करके इनका शुभारंभ करेंगे।

पार्क के अंदर घूमने का आनंद ले सकेंगे टूरिस्ट-

शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में पहले टाइगर नहीं थे लेकिन एक साल पहले केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से यहां पर तीन टाइगर लाए गए। तीन टाइगरों को यहां पर लाए जाने के बाद इसके रिजल्ट भी अच्छे रहे हैं और दो शावकों का जन्म भी हो चुका है अब यहां पर टाइगर सफारी प्रारंभ किए जाने के बाद आने वाले समय में देशी-विदेशी पर्यटक माधव नेशनल पार्क के अंदर टाइगर सफारी का आनंद ले सकेंगे जिससे यहां पर आने वाले समय में पर्यटन सुविधा और बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर पर्यटन की आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811