Let’s travel together.

शिवपुरी की मानवी ने मास्टरमाइंड अबेकस में जीता गोल्डन अवार्ड

0 96

-नेशनल लेवल चैंपीयन गोल्डन अवार्ड जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर किया

– प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य सभी बच्चों को भी मेडल एवं प्रमाणपत्र मिले

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की मानवी श्रीवास्तव ने मास्टरमाइंड अबेकस में गोल्डन अवार्ड जीता है। 30 दिसंबर 2024 को इंदौर शहर के भंडारी फार्म एवं रिसॉर्ट में राष्ट्र स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता मास्टरमाइंड अबेकस नेशनल गाला 2024 का आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी शहर की मानवी श्रीवास्तव पुत्री श्री योगेन्द्र श्रीवास्तव ने लेवल 2 में नेशनल लेवल चैंपीयन गोल्डन अवार्ड जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपने शहर व प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नाम ऊंचा किया। वहीं लेवल 5 में भूमिका सिंघल पुत्री श्री दिलीप सिंघल, लेवल 4 में प्रणब राजपूत पुत्र श्री सतेन्द्र राजपूत, लेवल 0 (लिंगों बिंगो) में मिशिका पालीवाल पुत्री श्री विभोर पालीवाल ने नेशनल लेवल चैंपियन सिल्वर अवार्ड जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त कर इसमें चार चांद लगाए।
इसके अलावा लेवल 7 में गीत वर्मा पुत्री श्री राहुल वर्मा, लेवल 0 में शुभी सिंघल पुत्री श्री दिलीप सिंघल और नक्श यादव पुत्र श्री अवधेश यादव ने नेशनल लेवल रनर अप का अवार्ड प्राप्त कर देश भर से भाग लेने आये 1000 से भी अधिक बच्चों में एवं उपस्थित विशाल जन समूह के समक्ष शिवपुरी शहर का नाम चमका दिया, साथ ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य सभी बच्चों को भी मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ये सभी बच्चे शिवपुरी शहर में संचालित मास्टरमाइंड अबेकस सेंटर ‘Óअग्रवाल एज्यूसर्वÓÓ के छात्र हैं, सेंटर की संचालिका श्रीमती संगीता अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के विभिन्न शहरों के 70 से अधिक मास्टरमाइंड अबेकस सेंटर्स के लगभग 1000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया जिसमें शिवपुरी सेंटर से 30 बच्चों ने भी हिस्सा लिया, गौरतलब है कि इस कंपटीशन में भाग लेने वाले ये सभी बच्चे वह थे जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में आयोजित की गई राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में मेरिट हासिल की थी, उन्हौंने कहा कि इस प्रकार यह प्रतियोगिता अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 30000 से भी ज्यादा बच्चों के बीच में रखी गई थी, जिसमें मास्टरमाइंड अबेकस सेंटर शिवपुरी के बच्चों ने फिर से एक बार पूरे देश में अपने प्रदेश व शहर के साथ-साथ अपने सेंटर का नाम रोशन किया।
संचालिका ने बताया कि अभी कुछ समय पूर्व आयोजित मास्टरमाइंड राज्य स्तरीय प्रतियागिता 2024 में भी उनके सेंटर से बच्चों ने संपूर्ण मध्यप्रदेश से आए बच्चों के मध्य सर्वाधिक सर्वोच्च अवार्ड प्राप्त किए थे, जिसके फलस्वरुप इन सभी बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ये कमाल कर दिखाया, अब ये ही बच्चे आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। संचालिका ने बताया कि उनके सेंटर ने पूरे देश से भाग लेने वाले सभी मास्टरमाइंड अबेकस सेंटर्स में सबसे अधिक चैंपियंस अवॉर्ड जीतने वाला दूसरे नंबर का सेंटर बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811