Let’s travel together.

तीर्थ धाम ज्ञानोदय जैन मंदिर दीवानगंज में वार्षिक खेल महोत्सव एवं संस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ

0 180

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर स्थित श्री ज्ञानोदय दिगम्बर जैन सिद्धांत महाविद्यालय दीवानगंज में वार्षिक खेल महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शास्त्री तृतीय वर्ष के संयोजकत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के माध्यम से वैभव जैन ने किया। अशोक जैन, प्रणव चौधरी,संजीव जैन, आशीष मोदी,जीतू ,ज्योति जैन, श्रद्धाबेन जैन मुख्य अतिथि के रूप में सभा को गौरवान्वित कर रहे थे।

प्राचार्य शुभम शास्त्री के माध्यम से विद्यार्थीयों का उत्साह वर्धन किया गया। ज्ञानोदय प्रीमियर लीग खेल महोत्सव का प्रारंभ अधिष्ठाता हेमचंद द्वारा ट्रायल बेटिंग से किया गया साथ ही सचिन शास्त्री, मनीष शास्त्री द्वारा बॉलीबॉल का, एवं पं. अभिषेक शास्त्री,अर्पित शास्त्री द्वारा बैडमिंटन उद्घाटन किया गया। टॉस जीत कर बेटिंग का पहला अवसर स्नातक परिषद इलेवन टीम को मिला। जिसके कप्तान नवीन शास्त्री थे और बॉलिंग रेड चैलेंजर टीम द्वारा की गयी। जिसके कप्तान विशाल जैन थे। दूसरा पारी की शुरुआत यलो राइडर्स टीम ने की। जिसके कप्तान अमन जैन थे जिनके सामने ब्लू चैलेंजर टीम थी जिसके कप्तान आर्जव जैन थे। दोनों मैचे में स्नातक शास्त्री इलेवन टीम एवं रेड चैलेंजर टीम विजेता रही। कल सेमी फाइनल होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811