– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी भी होंगे शामिल
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23 दिसम्बर को सागर में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत विकास की अनेक सौगातें देंगे। इस अवसर पर *उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी* भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगर पालिका निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर द्वारा गौरव दिवस एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास, सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय एवं दो जोनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे।
बुंदेली माटी के सपूत डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर की पहचान लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार उपरांत लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक एवं खाद् आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, नगर पालिका निगम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी होगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।