Let’s travel together.

फ़ार्महाऊस पर जंगली जानवर का शिकार कर खा रहे थे आरोपी,6 शिकारी दो बन्दुक और करतूस के साथ गिरफ्तार

0 1,047

 

रायसेन ।  वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुये 6 शिकारियों को कच्चे पके मांस के साथ पकड़ा सभी के पास से 56 जिंदा कारतूस के साथ दो बंदूके भी की जप्त,मुखबिर की सूचना पर बीती देर रात 3 बजे ग्राम कुदबई से  ये कार्यवाही की हे।

रायसेन जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम कुदबई में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ 6 शिकारीयों को कच्चे और पके मांस सहित पकड़ा।बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी समर खान,ईशान खान, आबिद अली,उमर उद्दीन,अथर खान,बिलाल खान ये सभी आरोपी आरोपी समर खान के फार्म हाउस पर वन प्राणी का मांस खा रहे थे उसी समय वन विभाग की टीम ने दविश देकर सभी को धर दबोचा सभी आरोपियों के पास से वन विभाग की टीम को 56 जिंदा कारतूस मिले तो वही दो बंदूके भी मौके से जप्त की है।

सुधीर पतले एसडीओ फारेस्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बीती देर रात लगभग 3 बजे समर खान के फार्म हाउस को घेराबंदी करके यह सभी 6 आरोपीयो को दबोच लिया सभी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन भागने में सफल नहीं हो सके और दबोच लिए गए। ये शिकार करने के बाद मांस खाने की तैयारी कर रहे थे वन विभाग ने आरोपियों के पास से कई किलो कच्चा मांस भी बरामद किया तो इनके पास से शिकार में उपयोग की गई मोटरसाइकिल सहित बंदूके भी जप्त की है वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बीती देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया है सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811