– विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने रसीदपुर में काष्ठ लाभांश का वितरण किया
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
प्रदेश की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों से जुड़े हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जा रहा है। काष्ठ लाभांश वितरण योजना भी इसी का अंग है।

यह बार तहसील के रसीदपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित काष्ठ लाभांश वितरण समारोह में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वन समितियों के सदस्यों को लाभांश वितरण करते हुए कही। इस मौके पर विभाग द्वारा रसीदपुर एवं खैरखेड़ी गांवों की वन समितियों के 759 सदस्यों को 6 लाख 48 हजार की लाभांश राशि का वितरण किया। विधायक डा. चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित वन समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि काष्ठ लाभांश वितरण के माध्यम से वन समिति सदस्यों को लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे काम करने में उत्साह की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वन समिति सदस्य लगातार शासन की व्यवस्था का अंग रहकर कार्य कर रहे हैं जो सराहनीय है। विधायक ने कहा कि मप्र सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है तरह सांची विधानसभा को पूर्ण विकसित बनाना हमारा लक्ष्य है।

कार्यक्रम में डीएफओ विजय कुमार, जपं अध्यक्ष विजय पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन, देवनगर मंडल अध्यक्ष वीरसिंह लोधी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, सरपंच भगवान सिंह लोधी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिजवान खां,नीरज चौरसिया,हरज्ञान भल्लावी, नवाब छोटे डीएफओ विजय कुमार, एसडीओ सुधीर सिंह पटले,रेंजर धीरेन्द्र पांडे, डिप्टी रेंजर अनुराग रघुवंशी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।