आबकारी अमले ने ग्राम सतकुंडा, सेहतगंज,बिलखो एवं जाखा में दबिस देकर की कच्ची शराब एवं महुआ लाहन बरामद
रायसेन। उप निरीक्षक वृत रायसेन श्रीविवेक सक्सेना द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध ग्राम सतकुंडा, सेहतगंज, बिलखो एवं झाखा में दबिस देकर कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल 05 प्रकरण बनाए गए जिसमें 01 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 04 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात प्रकरण बनाए गए सभी 05 प्रकरण में कुल 20 लीटर कच्ची हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं 800 किलो महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया सभी आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए lजप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 84000/ – रूपये है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान वर्मा एवं महिला आरक्षक पूजा राजपूत एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l