Let’s travel together.

स्वर्गीय श्री भैयालाल जी शुक्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ

0 124

खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं – उप मुख्यमंत्री

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। मेरे स्वर्गीय पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजक साधुवाद के पात्र हैं जो पिता जी के प्रति श्रद्धा के भाव रखकर गत नौ वर्षों से अनवरत प्रति वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। श्री शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।


अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के स्टेडियम में 22 दिसंबर तक आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन में मेरा कोई योगदान नहीं है। आयोजक पिता जी के प्रति श्रद्धाभाव रखकर इसे आयोजित कर रहे हैं और इसकी ख्याति दूर-दूर तक हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए हार जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि खेल ही वह विधा है जिसमें जीतने व हारने वाले एक दूसरे को बधाई देते हैं और जो हारते हैं वह अगली बार पूरे दमखम के साथ खेल में भाग लेते हैं।

श्री शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि हार जीत को एक तरफ रखते हुए खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और खेल की तरह अन्य प्रतिस्पर्धा में भी सहयोमात्मक भाव से शामिल होना चाहिए। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामना दी। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने किया। उप मुख्यमंत्री ने पूज्य पिता जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र शुक्ल, विवेक दुबे, केके गर्ग सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, खेल प्रेमीजन तथा प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811