Let’s travel together.

राष्ट्रीय स्तर पर रायसेन के खिलाड़ियों की धूम,जीते 3 रजत व 3 कांस्य  पदक

0 386

रायसेन । टेहरी उत्तराखंड में दिनांक 10से 13 दिसम्बर 2024 तक आयोजित 35 वी सीनियर राष्ट्रीय केनौ स्प्रिंट चैम्पियनशिप में साँची – रायसेन की दीपा राजपूत ने 1 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 04 पदक जीते ।

कु. दीपा राजपूत ने C2 महिला 200 मी.में रजत पदक ,C4 महिला 1000 मी. में कांस्य पदक ,C4 महिला 500 मी. में कांस्य पदक,C4 महिला 200 मी. में कांस्य पदक जीते ।

इसी प्रतियोगिता में जिले के ग्राम सूखा करार की कु. जानकी लवारिया ने C- 2, 5000 मीटर में रजत पदक  मध्यप्रदेश के लिए प्राप्त किया ।

68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर -14 बालिका हाँकी प्रतियोगिता दिनांक 9 से 13 दिसंबर 2024 मंदसौर में मध्यप्रदेश की टीम उप विजेता रही । मध्यप्रदेश को रजत पदक  दिलाने में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप – रायसेन की भूमिका पटेल व मुस्कान यादव का विशेष योगदान रहा, दोनों बालिकाओं ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।मध्यप्रदेश ने लीग मैचों में अपराजित रहकर पूल टॉप किया । प्रीक्वार्टर क्वार्टर फ़ाइनल में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 4-0 से , क्वार्टर फ़ाइनल में हरियाणा को 2-0 से , सेमीफ़ाइनल में उड़ीसा को 1-0 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया , संघर्षपूर्ण फ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश की टीम झारखंड से 0-1 से पराजित होकर उपविजेता रही ।


जिले के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडेय, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों एंव उनके प्रशिक्षकों को बधाई एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811