भोपाल विदिशा हाईवे 18 बालमपुर घाटी के पास मिलिट्री कैंप पर यात्री बस पेड़ों से टकराई कोई जनहानि नहीं
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 मिलिट्री कैंप के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार शक्ति बस क्रमांक एमपी 04 पीए 4888 सवारी भरकर भोपाल से विदिशा के लिए जा रही थी जैसे ही बालमपुर घाटी उतरकर बस मिलिट्री कैंप के पास पहुंची तो मोड पर बस के ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस अनियंत्रित होते हुए पेड़ों से टकराकर रुक गई। हादसे के वक्त बस में चालक, परिचालक सहित करीब 40 यात्री सवार थे। कुछ देर तक यात्रियों की सांसें अटकी रही।
रात के समय बस के पेड़ से जाकर टकराने के कारण बस में सवार सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री फौरन अपनी जान बचाते हुए बस से बाहर आ गए और दूसरी बस में सवार होकर अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गये। मिलिट्री कैंप के पास रहने वाले अमरचंद अहिरवार और कल्लू साहू ने बताया कि रात 8:30 के लगभग एक बस शक्ति कंपनी की तेज गति से आते हुए पेड़ों से टकरा गई। जिससे हम लोग भी घबरा गए क्योंकि हमारे घर भी पास में ही बने हुए हैं। घर से बाहर आ देखा तो बस पेड़ से टकरा कर रुक गई थी। वह तो गनीमत रही की बस थोड़े और आगे नहीं आई नहीं तो हमारे घर में घुस जाती। जिस जगह बस पेड़ों से टकराई उसी जगह पर 11 केवी बिजली की लाइन का खंबा गड़ा हुआ था केवल 5 फीट की दूरी शेष रह गई थी बस को खंबे से टकराने में नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता, हालांकि किसी भी सवारी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है सभी सवारी सुरक्षित थी
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे पर यह कोई पहली बार बस दुर्घटना नहीं हुई है इससे पहले भी कई बार इस रोड पर बस दुर्घटनाएं हो चुकी है कुछ दिन पहले ही त्रिमूर्ति चौराहे पर शक्ति बस ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इससे पहले सुखी सेवनिया पर बस रोड से उतरते हुए गड्ढे में फस रही थी एक बार तो बस के पीछे के
सभीे पहिए निकाल कर 20 फीट दूर चले गए थे जिससे बस कुछ दूर तक रगड़ती हुई चली गई थी उसमें भी कई लोग घायल हुए थे।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हर 15 मिनट पर एक के पीछे एक बस चलती है अगर कोई बस 5 मिनट लेट हो जाती है तो बस ड्राइवर हॉर्न बजाते हुए एक के पीछे एक यात्री सवारी के लिए तेज गति से चलते हुए निकलते हैं। ऐसे में अगर सामने से कोई वाहन आ भी जाता है तो बस ड्राइवर उनकी चिंता ना करते हुए अपनी बस को भागते हुए निकल जाते हैं। बालमपुर, देहरी, दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा,बेरखेड़ी चौराहा, लामा खेड़ा सलामतपुर सहित दो दर्जन से ज्यादा गांव के यात्रीगण बस की तीव्र गति से निकलने पर करवाई की मांग कई दिनों से करते आ रहे हैं मगर विभागीय अफसर इन बस वालों पर कोई भी कार्रवाई नहीं करते हैं। सभी गांव वालों की मांग है कि यात्री बस की तीव्र गति पर अंकुश लगे।