Let’s travel together.

कांग्रेस का हल्ला बोल:सागर तिराहे और नपा भवन के सामने विरोध स्वरूप मटके फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन

0 385

नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप

नपा सीएमओ की हठधर्मिता के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन नगर पालिका परिषद पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ,युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सागर भोपाल तिराहे से लेकर नपा कार्यालय भवन साँची रोड़ तक रैली के रूप मे पहुंचे कांग्रेसियों ने शहर में पानी सप्लाई की समस्या को लेकर खाली मटके फोड़े और विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।।
शहर के सागर मार्ग स्थित पाटनदेव स्थित सिद्ध मारुति नन्दन मंदिर से जिला कांग्रेस कमेटी ,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महामाया चौक नपा भवन तक रैली निकाली। जिसमें जल सप्लाई, आवास पट्टे, कुटीर की पहली दूसरी एवं तीसरी किस्त, नहीं मिलने एवं मजदूरी पंजीयन किताब बनाए जाने में नगर पालिका द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं घटिया हाइवे सड़क चौड़ीकरण निर्माण को लेकर भी प्रदर्शन किया गया । इस दौरान इछावर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जीसी गौतम,रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, रूपेश तंतवार, मुकेश शाक्या एडवोकेट प्रीति ठाकुर ,अकील इंडियन, वसीम पटेल दौलत सेन एडवोकेट उपसरपंच साँचेत हरिनारायण लोधी ,प्रीति सेन,हसीब हिंदुस्तानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

महामाया चौक दीनदयाल परिसर मैं रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा – नगर पालिका सीएमओ के पास गरीब जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय नहीं है। हम नगर पालिका में ताला डालकर उनकी कुर्सी पर बैठना भी जानते हैं, अगर उनका ऐसा ही रवैया रहा तो हम उनका काला मुंह करेंगे।

वरिष्ठ नेता डॉ. जेसी गौतम ने बताया कि नगर पालिका द्वारा लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, उनको दूषित पानी पिलाया जा रहा है, जिसके पीने से शहरवासियों में कई प्रकार की बीमारियां होने का डर बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811