Let’s travel together.

शिवपुरी विधायक ने बहनों से बंधवाया रक्षासूत्र, आशीर्वाद लिया

0 75

– विश्व रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में इस समय विश्व रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में और ग्रामीण क्षेत्र के पाठखेड़ा, कोटा में आयोजित विश्व रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने बहनों का ख्याल रखा है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है उन्हें हर महीने एक निश्चित राशि दी जा रही है। श्री जैन ने कहा कि आने वाले समय में हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव इस राशि को और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं । जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से तमाम योजना चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811