Let’s travel together.

विश्व एड्स दिवस पर जीएमसी में रैली

0 84

भोपाल।गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में विश्व एड्स दिवस, जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया । इसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक, पीजी और MBBS छात्रों ने भाग लिया। यह रैली आईसीटीसी स्टेट वायरोलॉजी लैब से प्रारंभ हुई और हमीदिया चिकित्सालय के ब्लॉक 2 में जाकर समाप्त हुई। वहां पहुंचकर सबने एड्स के विषय में सभी मरीजों और उनके परिजनों से बात की एवं HIV की जांच और उपचार तथा इससे बचाव के विषय में जानकारी दी।
जीएमसी की डीन डॉ कविता सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि HIV के मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करना न केवल मानवीय दृष्टि से गलत है बल्कि यह कानूनन अपराध है। हम सबको इन बातों का ध्यान रखना होगा । साथ ही माइक्रोबायोलॉजी की विभाग प्रमुख डॉ दीप्ति चौरसिया ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि HIV की जांच के लिए आगे आए और दूसरों को भी प्रेरित करें। ART के इंचार्ज डॉ हेमंत वर्मा ने बताया कि HIV के मरीजों को रजिस्टर कर उन्हें सरकार की ओर से निःशुल्क दवाइयां दी जाती है और समय समय पर आवश्यक जांच और उपचार भी दिया जाता है।
स्त्री रोग विभाग प्रमुख डॉ शबाना सुल्तान ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को अनिवार्य रूप से HIV की जांच कराना है जिससे समय पर उपचार मिल सके और होने वाले बच्चे को HIV संक्रमण से बचाया जा सके।
इस रैली में HIV की जांच और उपचार से संबंधित ICTC, ART, और PPTCT के सभी कर्मचारी उपस्थित थे जिसमें ICTC से अनिसा फातिमा ने सभी को HIV के खतरे से सावधान करते हुए रोकथाम के संबंध में बताया।
उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में HIV की जानकारी और इससे बचाव के लिए जीएमसी, हमीदिया और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा मिलकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811