भोपाल। राजधानी भोपाल व आसपास के जिलेवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब फ्लाइट से गोवा जाने वाले यात्रियों को इंदौर जाने की जरुरत नहीं होगी, आज से भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से ही गोवा फ्लाइट का संचालन शुरू होने जा रहा है। अच्छी बात यह है कि इस फ्लाइट का किराया भी महज 5 से 6 हजार रुपए के बीच होगा।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्री भोपाल से गोवा महज 1 घंटा 50 मिनट में पहुंच सकेंगे, जबकि पहले भोपाल से इंदौर जाना होता था, जिसमें दो से ढाई घंटे लगते थे, लेकिन अब जितनी देर में इंदौर पहुंचा जाता था, उससे कम देर में गोवा ही पहुंचा जा सकेंगे। भोपाल से गोवा की यह फ्लाइट हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी। भोपाल-गोवा उड़ान शेड्यूल अनुसार फ्लाइट संख्या 6ई-366 गोवा से दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी जो 2.50 बजे भोपाल आएगी, जिसका किराया 5,335 रहेगा। इसी तरह फ्लाइट संख्या 6ई-367 का भोपाल से दोपहर 3.20 बजे उड़ान भरेगी, जो गोवा में शाम 5.10 बजे उतरेगी, जिसका फेयर 5,588 रुपए रहेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिसंबर माह से भोपाल एयरपोर्ट से 4 नई उड़ानों की सुविधा भी शुरू होने जा रही है, जो हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर के लिए उड़ान भरेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post