Let’s travel together.

दृष्टिहीन महिलाओं का अंतरराज्यीय क्रिकेट मैच 29 को, दर्शक भी देखने के लिए उत्साहित

0 124

– शिवपुरी स्टेडियम में सुबह 9 बजे शुरू होगा मैच

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में पहली बार नेत्रहीन महिला खिलाड़ियों का अंतरराज्यीय क्रिकेट मैच शुक्रवार 29 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। यह क्रिकेट मैच शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 20 ओवर का मैच रहेगा। यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने मंगलम भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
डॉ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि यह मैच मप्र ओर राजस्थान की टीम के बीच होगा।दोनों टीम में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली चार महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। यह अंतरराज्यीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट ग्वालियर के एल एन आई पी मैदान में चल रहा था जिसका फाइनल मुकाबला आज शुक्रवार को शिवपुरी में होगा।
इस मैच को देखने के लिए शहर में खासा उतसाह है।आयोजक मंडली द्वारा शहर के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।खिलाड़ियों के स्वागत हेतु पारम्परिक ,गायन,कला एवं नृत्य जैसे आयोजन निर्धारित किये गए हैं।
डॉ शर्मा ने बताया कि दृष्टिहीन खिलाड़ी कैसे खेलते हैं इसके अनुभव अपने आप में अद्वितीय होता है शिवपुरी में यह पहला अवसर होगा जब दृष्टिहीन खिलाड़ियों की प्रतिभा नागरिकों को देखने को मिलेगी।

क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एवं मप्र टीम के कप्तान सोनू गोलवलकर बताया कि क्रिकेट से सिंधिया जी का खास लगाव रहा है ब्लाइंड क्रिकेट को सपोर्ट भी किया उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टीम में खेल चुके हैं ब्लाइंड क्रिकेट को पहचान मिलने लगी है इस खेल को और पहचान दिलाने के लिए विभिन्न जगहों पर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता में अशोक ठाकुर, अर्जुन दीवान भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811