Let’s travel together.

तेंदुपत्ता संग्राहकों ने शिकायत की तो दिन भर बंद रखा सुनाज का फड़

0 448

सहरिया क्रांति के दखल के बाद हुआ देर शाम चालू

शिवपुरी।सुनाज के तेंदू पत्ता संग्राहक आदिवासियों ने फड़ पर पचोतरा व 50 की जगह 60 की गड्डी लेने की शिकायत वनमंडलाधिकारी को की तो आदिवासियों को सबक सिखाने सुधार की जगह नोडल अधिकारी ने ठेकेदार की धमक से आज दिन भर फड़ बन्द रखा । आदिवासी पत्ता लिए यहाँ से वहां घुमते रहे । तेंदुपत्ता संग्राहकों ने सहरिया क्रांति संयोजक को जब ये समस्या बताई तो उन्होंने विभागीय अधिकारीयों को अवगत कराया जिसके बाद शाम 6 बजकर 17 मिनिट पर फड चालु हुआ ।
तेंदुपत्ता ठेकेदार सत्ताधारियों से निकटता का नाजायज फायदा उठाकर गरीब मजदूरों के साथ इस तरह की दबंगई कर रहा है । बताया जा रहा है कि पत्ता चोरी के लिए भोपाल से भी जिला अफसरों पर दवाब डालकर अवैध तोर पर पत्ता संग्रहित करने का प्रयास कर रहा है । अशोक आदिवासी ने बताया कि गरीब आदिवासियों को 30 रुपये अधिक का लालच देकर बाला-बाला पत्ता लेना चाह रहा है । भोले भाले सहरिया आदिवासी इसके जाल में फंस गए तो उन्हें बोनस नहीं मिल पायेगा। सहरिया क्रांति के युवा अध्यक्ष अजय आदिवासी ने कहा है कि सहरिया क्रांति ये सहन नहीं करेगी । फड़ बन्द होने के बाद ठेकेदार के आदमी अवैध तौर पर पत्ता संग्रहित करते थे लेकिन इस बार भोले भले आदिवासियों को बरगलाकर अभी से फड़ पर जाने से पहले ही पत्ता पाने की तमन्ना रखा है . उन्होंने कहा कि अवैध पत्ता से भरे वाहनों को सहरिया क्रांति रोककर वन विभाग के सुपुर्द करेगी जिससे वाहन राजसात हो .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811