Let’s travel together.

सीएम के निर्देश के बाद रातों-रात ऊर्जा मंत्री पहुंचे मृतक दलित युवक के घर, 4 लाख की आर्थिक सहायता दी

0 55

 

– प्रभारी मंत्री ग्राम इंदरगढ़ में हुई घटना में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की

– 4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में आपसी विवाद में एक दलित युवक की हत्या का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सीएम मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद रातों-रात ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मृतक परिवारजन से मिलने के लिए पहुंचे और यहां पर मृतक युवक के परिवारजनों को 4 लाख का चेक दिया और परिवार जनों को आश्वासन दिया कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

4 लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराई-

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर देर रात सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में हुई मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक नारद जाटव के परिजनों से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस घटना के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्देश दिए है। प्रभारी मंत्री ने परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹4 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है- प्रद्युम्न सिंह तोमर

मृतक दलित युवक के परिवारजनों से मिलने के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदेश में अराजकता और क्रूरता के लिए कोई स्थान नहीं है। हम हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा-

इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपित 8 में से चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है । शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि खेत से पानी और रास्ते के विवाद में एक दलित युवक की कुछ दबंग लोगों ने हत्या कर दी। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था जिसमें आरोपी गण संबंधित युवक की मारपीट कर रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सवाल उठाए थे और प्रदेश सरकार को घेरा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811