Let’s travel together.

रायसेन जिला विभाजन बचाने के लिए समिति का नया कदम, शुभंकर लोकार्पण और संघर्ष का ऐलान

0 125

 जिला बचाओ संघर्ष समिति के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

रायसेन ।जिला मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा, महामाया चौक पर रायसेन जिला बचाओ संघर्ष समिति के शुभंकर (प्रतीक चिन्ह) का लोकार्पण एवं कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सोनी, बृजेश चतुर्वेदी, मज़हर कबीर, तिलक शाक्या प्रवक्ता द्वारा किया गया।


इस अवसर पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, व्यापारी, अधिवक्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। शुभंकर चिन्ह बनाने वाले युवा प्रतीक सराठे को समिति द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष जमना सेन ने कहा, “रायसेन जिले का विभाजन रोकने में हम अवश्य कामयाब होंगे। हम कठोर डगर पर सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ेंगे, पूरे हौसले से सभी कठिनाइयों का सामना करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।”

समिति के सदस्य मनोज कुशवाह ने कहा कि रायसेन एक और आंदोलन के लिए तैयार है। 23 साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क आंदोलन के दौरान देखा गया था कि इसमें चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, हिंदू हो या मुसलमान, सभी ने एकजुट होकर समर्थन दिया था।

वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह राठौर ने कहा, “हमें सियासत की नहीं, विरासत की चिंता है। हमें हमारा समृद्धशाली रायसेन चाहिए और वह भी पूरा।” अधिवक्ता संघर्ष शर्मा ने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक आंदोलन है। जो अपनी समृद्ध साली विरासत को बचाने के लिए किया जा रहा है।
वहीं, संजय चौहान ने कहा, “हम सभी को आगे आकर अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि का कर्ज चुकाना चाहिए।”

बैठक में राहुल परमार, कैलाश ठाकुर, संतोष साहू, प्रभात चावला,राहुल परमार , संदीप दुबे, पवन शाक्या, बारेलाल सूर्यवंशी, रिषभ भार्गव, मलखान सिंह रावत, सुरेश कुशवाहा, आकाश राठौर, अमित शर्मा , राहुल मालवीय, देव शाक्या, राहुल राजौरिया एवं तिलक शाक्या प्रवक्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स -तिलक शाक्या प्रवक्ता
जिला बचाओ संघर्ष समिति, रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811