वेस्टीज कंपनी द्वारा भोपाल में किया सम्मान
भोपाल। लायन अरुण कुमार सोनी अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी का सम्मान उनके योगदान के लिए वेस्टीज कंपनी द्वारा भोपाल में किया गया। लायंस क्लब के साथ -साथ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, प्रांतीय उपाध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ मध्य प्रदेश, डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी द इंटरनेशनल लायंस क्लब 3233 जी 2, प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मध्य प्रदेश, जिला सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति, जिला संरक्षक राष्ट्रीय कवि संगम समिति, जॉइंट सेक्रेटरी महाराणा प्रताप कॉलेज विदिशा, लाइफ मेंबर सार्वजनिक वाचनालय विदिशा, लाइफ मेंबर रेडक्रॉस सोसाइटी विदिशा, लाइफ मेंबर ब्लड बैंक विदिशा आदि में कार्यरतहैं। ,आपकी सेवाओं को देखते हुए, कंपनी में आपके योगदान को गरिमा प्रदान करते हुए, वेस्टीज कंपनी के ब्रांच ऑफिस भोपाल में बी. एल. विश्वकर्मा यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर , सोनम विश्वकर्मा यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर एवं सुनीता पटेल स्टार डायरेक्टर के द्वारा सपत्निक श्रीमती जयंती सोनी प्राचार्य हाई स्कूल भाटनी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुषमा विश्वकर्मा डायमंड डायरेक्टर एवं आभार व्यक्त अल्पना कुशवाह गोल्ड डायरेक्टर ने किया। आयोजन में भगवानसिंह स्टार डायरेक्टर , शशांक पाराशर स्टार डायरेक्टर, रोहित आहूजा स्टार डायरेक्टर, आदि के साथ ही कई स्टार, गोल्ड, एवं सिल्वर डायरेक्टर, सीनियर्स डिस्ट्रीब्यूटर, डिस्ट्रीब्यूटर आदि सम्मिलित थे।