अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर विधायक सुदेश राय का कल जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके समर्थक तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जहां देवीपुरा अहमदपुर मंडल में रामधुन का आयोजन किया गया है तो वहीं उनके समर्थकों द्वारा विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी। जबकि देर शाम जिला मुख्यालय स्थित लीसा टॉकीज मैदान पर भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कवि सम्मेलन में देश के जाने मानें कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। विधायकों के समर्थकों में एक समर्थक ने तो कुछ ऐसा कर दिखाया जो कुछ ज्यादा ही खास बन गया।

दरअसल, बिजौरी निवासी समर्थक पम्पू वर्मा ने अपने खून से विधायक सुदेश राय की एक तस्वीर बनवाई है, जिसे वह 17 नवंबर को विधायक सुदेश राय को सौंपेंगे। गौरतलब है कि विधायक सुदश राय का यह तीसरा कार्यकाल हैं।

सबसे पहले वह निर्दलीय चुनाव जीते जो महज 1700 वोटों से विजयी रहे, फिर वह बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े और उनकी जीत का आंकड़ा बढ़ा, जबकि साल भर पहले हुए उपचुनाव में विधायक सुदेश राय ने रिकार्ड तोड़ दर्ज की। विधायक सुदेश राय बीते 11 सालों से विधायक हैं, इस दौरान शहर की दशो दिशाएं उन्होंने बदल दी है। शहर में जहां तहां सडक़ों का जाल तो अस्पताल भवन सहित अन्य सरकारी भवन भी उन्हीं के कार्यकाल में बने हैं।