Let’s travel together.

आदिवासी भील टोला कायमपुर में बाल दिवस मनाया गया

0 258

दीवानगंज। बाल दिवस को शिक्षा गारंटी प्राथमिक शाला आदिवासी भील टोला कायमपुर में बच्चों शिक्षकों एवं पालकों ने मिलकर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की गई इसके पश्चात शाला प्रभारी संजय जैन के द्वारा चाचा नेहरू के जीवन परिचय के बारे में बतलाया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमराज द्वारा की गई। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को खेलकूद संगीत कविता गीत गीत आदि का आयोजन किया सभी बच्चों ने मिलकर केक काटा गया। बच्चों को मध्यान भोजन में खीर पुरी सब्जी का वितरण किया गया।
वही एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा में बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 5 से 8तक के छात्र छात्राओं ने शाला परिसर में बाल मेले का आयोजन किया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई जिसमें फुल्की,चाट,चने, भजिए, हलुआ, लड्डू, अमरूद, आदि की दुकानें लगाई। जिसका शुभारंभ जन शिक्षक महबूब खान द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं को डस्टबिन का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। बाल मेले में ग्रामीणों ने भी भाग लिया छात्र छात्राओं की माताओं ने बाल मेले में आकर उनका उत्साह वर्धन किया। शाला की प्रभारी शबाना अंजुम, नाजमा सुल्तान, जगदीश मालवीय, सविता श्रीवास्तव भारती कुशवाह प्रीती लोधी, फरहीन अंजुम,साजिका , शिक्षक,हेमराज , मगी बाई, लक्ष्मी बाई आदि ने छात्र छात्राओं को सहयोग किया एवं ग्रामवासियों को बाल मेले के बारे में बताया। शाला प्रभारी द्वारा सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811