Let’s travel together.

प्रधान आरक्षक की तत्परता व सूझबूझ ने बचाई मां ओर बच्चे की जान

0 93

-तिल्दा स्टेशन में ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गई थी महिला
-हर पल सामने दिखी मौत लेकिन जीत गई जिंदगी

सुरेंद्र जैन धरसीवां

छाती से अपने लाल को चिपकाए एक मां जैसे ही यात्री ट्रेन से उतरने लगी वैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी और महिला यात्री का पैर फिसलकर वह प्लेटफार्म ओर ट्रेन के बीच फंस गई ट्रेन जैंसे जैसे आगे बढ़ रही थी बैंसे बैंसे ही अपने शिशु को छाती से चिपकाए मां को मौत सामने दिखाई दे रही थी कि अचानक दौड़ते हुए एक आरक्षक वहां पहुंचा और उस मां का हौंसला बढ़ाता गया डरना नहीं न बिल्कुल हिलना इसी तरह चिपके रहना मै ट्रेन रुकवाता हूं और वह यात्रियों से चेन खींचकर ट्रेन रोकने आवाज भी लगाया गया।कुछ मिनिट बाद यात्री ट्रेन रुकी और फिर उस मां एवं उसके शिशु को प्रधान आरक्षक ने सकुशल बाहर निकाला यह दृश्य जिसने देखा वह स्तब्ध रह गया देखने वालों की आंखें भर आई जिंदगी और मौत की जंग में जिंदगी जीत गई।

यह घटना है रायपुर जिले के तिल्दा रेलवे स्टेशन की जब महिला यात्री ईना यादव पति मनोज यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पोसरी थाना सिमगा अपने शिशु को रायपुर से उपचार कराने के उपरांत गाड़ी संख्या 12856 इतवारी बिलासपुर एक्सप्रेस से रायपुर से तिल्दा रेलवे स्टेशन पहुंची ओर जैंसे ही ईना अपने शिशु को छाती से लगाए उतरने लगी अचानक ट्रेन आगे बढ़ गई और वह पैर फिसलने से प्लेटफार्म ओर ट्रेन के बीच फंस गई ट्रेन जैंसे जैंसे गति पकड़ रही थी ईना के लिए मौत सामने दिख रही थी तभी ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक आरपी जांगड़े की आवाज उसके कानो तक पहुंची घबराना मत न हिलना डुलना चिपके रहना मै ट्रेन रुकवाता हूं यह आवाज कहने को तो एक प्रधान आरक्षक की थी लेकिन जिंदगी ओर मौत के बीच फंसी उस महिला के लिए मानो साक्षात भगवान की आवाज हो इस आवाज ने महिला का हौंसला बढ़ाया और दौड़ते हुए प्रधान आरक्षक आर पी जांगड़े महिला के पास पहुंचे यात्रियों को आवाज लगाते रहे चेन खींचकर ट्रेन रोको कुछ समय पाद जैंसे ही ट्रेन रुकी मानो मौत से जंग लड़ते लड़ते अपने शिशु के साथ एक मां यह जंग जीत गई प्रधान आरक्षक ने उक्त महिला यात्री को बाहर निकाला और घबराई हुई महिला को पानी पिलाया उसका भय दूर किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811