Let’s travel together.

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र पर प्राणघातक हमला, भोपाल रिफर

0 450

दो नाबालिगआरोपी गिरफ्तार

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

इन दिनों सिलवानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। अपराधियों को प्रशासन का कोई खौफ ही नही है। रविवार की रात्रि में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय के नाबालिक पुत्र पर चाकू से सीने पेट एवं कई बार किये। जिससे सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भोपाल रिफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय के 16 वर्षीय पुत्र को बजरंग चौराहे से उसके साथी चाय पीने के नाम पर सागर रोड आमिर कैफे पर ले गये जहां उनका किसी बात पर विवाद हुआ तो उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। पीड़ित ने चाकू के वार को हाथ पर झेला वही दो वार सीने और पेट में लगे है वही हाथ में तीन से अधिक वार बताये जा रहे है। मुकेश राय ने बताया कि घटना में चार से पांच लोग शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही गंभीर हालत में सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भोपाल रिफर किया गया।


सिलवानी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 307, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही दो नाबालिक आरोपियों को गिरफतार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811