Let’s travel together.

ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने के पास शिवलिंग मिलने का दावा

0 543

ज्ञानवापी परिसर में तीन दिनों से चल रही सर्वे की कार्यवाही सोमवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन का सर्वे खत्म होने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने के पास शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन के प्रार्थनापत्र पर सिविल जज (सीनियर डिविजन) की कोर्ट ने उस स्थान को तत्काल सील करने का आदेश दिया है जहां शिवलिंग मिला है।

कोर्ट ने डीएम, पुलिस कमिश्नर और सीआरपीएफ कमांडेंट को आदेश के अनुपालन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी देते सील कर सुरक्षा करने को कहा। शाम में पुलिस ने संबंधित स्थान को सील करते हुए वहां किसी भी व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित कर दिया।

अंतिम दिन के सर्वे के दौरान टीम ने वजूखाने के लिए बने कृत्रिम तालाब को पानी से खाली कराया गया। पानी हटते ही उस स्थान पर शिवलिंग मिला जिसका व्यास 12.8 फीट और लंबाई चार फीट बताई जा रही है। दावा यह भी है कि यह शिवलिंग नंदी के मुंह से उत्तर 84.3 फीट की दूरी पर स्थित है। उसे देखते ही हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन सिविल जज की अदालत में पहुंच गए।


ज्ञानवापी मस्जिद में इसी वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि यह नंदी से 84.3 फीट की दूरी पर है। (फ़ाइल फोटो)

कोर्ट में उन्होंने लिखित आवेदन के माध्यम से बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिला है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य है। जैन ने कोर्ट से मांग की कि सीआरपीएफ कमांडेंट को उस जगह को सील करने, वहां वजू पर रोक लगाने और अधिकतम 20 लोगों के नमाज पढ़ने का आदेश दिया जाय। सीनियर डिवीजन के जज रवि कुमार दिवाकर ने तुरंत डीएम को उस जगह को सील करने का आदेश दिया। कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र व उनके दो सहयोगी मंगलवार को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश करेंगे। वजूखाने को सील करने के बाद सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ को सौंप दिया गया।

सर्वे से सभी पक्ष संतुष्ट: सर्वे कार्यवाही के बाद डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि सोमवार को कोर्ट की ओर से गठित आयोग (कोर्ट कमीशन) ने सुबह 10.15 बजे काम समाप्त कर दिया। सभी पक्ष संतुष्ट थे।

महिलाओं की याचिका: सर्वे का आदेश महिलाओं के एक समूह द्वारा हिंदू देवी-देवताओं की दैनिक पूजा की अनुमति मांगने वाली याचिका पर दिया गया था, जिनकी मूर्तियां मस्जिद की बाहरी दीवार पर स्थित हैं। याचिका में शृंगार गौरी और अन्य विग्रहों की स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा गया है।

साभार-हिंदुस्तान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811