Let’s travel together.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से गांधी मेडिकल कॉलेज में “अनीमिया मुक्त भारत” पर कार्यशाला का आयोजन

0 83

 

भोपाल । गांधी मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से “अनीमिया मुक्त भारत” विषय पर एक व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन प्रोफेसर और डीन डॉ. कविता एन. सिंह, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. शबाना सुल्तान, और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रभाकर तिवारी डॉ पूनम श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. अरुणा कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कुल 50 चिकित्सा अधिकारियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यशाला के प्रमुख विषय:

मातृ मृत्यु दर में अनीमिया की भूमिका: डॉ. अरुणा कुमार ने अनीमिया को मातृ मृत्यु दर का एक महत्वपूर्ण कारक बताते हुए इसके प्रभाव और गंभीर परिणामों पर चर्चा की।

पैरेंट्रल आयरन थेरेपी: डॉ. कविता एन. सिंह ने अनीमिया के प्रबंधन में पैरेंट्रल आयरन थेरेपी के उपयोग और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी।

अनीमिया के कारण और लक्षण: डॉ. शबाना सुल्तान ने अनीमिया की विभिन्न वजहों, इसके लक्षणों, और पहचान के तरीकों पर प्रकाश डाला।

.अनीमिया का निदान और ओरल थेरेपी: डॉ. अंजलि कान्हेरे ने अनीमिया के सही निदान और मौखिक उपचार पद्धतियों के बारे में बताया, जिससे चिकित्सा अधिकारी बेहतर तरीके से उपचार कर सकें।

अनीमिया से होने वाली मोरबिडिटी: डॉ. गुरप्रीत नंदमेर ने अनीमिया से संबंधित विभिन्न रोगों और इसके प्रभावों पर चर्चा की, जिससे इसके दीर्घकालिक प्रभावों को समझा जा सके।

हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर पैनल चर्चा: डॉ. भारती परिहार और डॉ. पूर्वा बड़कुर ने उच्च जोखिम गर्भावस्था में अनीमिया के प्रबंधन और इसके प्रभावों पर एक पैनल चर्चा का संचालन किया, जिसमें चिकित्सा अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और समाधान पर विचार-विमर्श किया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अनीमिया की रोकथाम और इसके बेहतर प्रबंधन के लिए चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों ने अनीमिया मुक्त भारत अभियान में अपना सक्रिय योगदान देने और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811