Let’s travel together.

गुना में तीन पुलिसकर्मी हत्याकांड को कलेक्टर ,पुलिस अधिकारी,जनप्रतिनिधियो,वन अधिकारी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

0 419

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

गुना जिले में ब्लैक बक का शिकार करने आए हथियारों से लैस पेशेवर शिकारियों से तीन जाबांज पुलिस कर्मियों से उनकी मुठभेड़ हुई।जिसमें शिकारियों ने लाइसेंसी बंदूकों से हमला कर जबरदस्त फायरिंग की थी।जिसमें शहीद पुलिस आरक्षक नीरज भार्गव, आरक्षक संतराम मीणा और एसआई
राजकुमार जाटव की मौत हो गई थी।इधर सोमवार की शाम करीब सवा 7 बजे बजरंग चौराहा पर उनके चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रेंजर पाटीदार, रेंजर मिश्रा जी , रेंजर पटैल,एसआई राम सुजान पाण्डेय ,एएसआई आरती धुर्वे,दीनानाथ श्रीवास्तव, गोविन्द नामदेव, आलोक रघुवंशी,मुकेश यादव, आदि उपस्थित हुए।इसके पहले मौजूद जनसमुदाय द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिस कर्मियों एसआई को सच्ची श्रद्धांजलि दी। एवं बाद में भारत माता की आरती की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811