Let’s travel together.

दिव्य चिंतन:: पत्रकारिता पर सवाल !- हरीश मिश्र

0 116

विवाह समारोहों में सालियाँ अक्सर जीजा के जूते चुराकर शगुन के पैसे मांगती हैं। यह प्यारी सी परंपरा हम आपके हैं कौन…! जैसी फिल्मों में भी दिखाई गई है।

कुछ ऐसा ही प्यारा दृश्य भोपाल परिवहन विभाग की एक दाम सूची में देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार, कुछ पत्रकारों ने प्रेस की स्वतंत्रता का सुरक्षा कवच बनाकर, जीजा (अधिकारियों) की महत्वपूर्ण फाइलें ‘छुपा’ लीं और फिर सौदेबाजी की पेशकश की – पैसे दे दो, फाइलें ले लो। जीजा ने भी शर्त मान ली और काली-पीली फाइलें वापस पाकर राहत की सांस ली।

लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब जीजा ने पैसे लेकर फाइलें लौटाने वाले संवाददाता, संपादक, स्तंभकार, उद्घोषक की सूची सार्वजनिक कर दी। जो दूसरों के समाचार चैनलों और अखबारों में सुर्खियां बनाते थे, वे खुद सुर्खियों में आ गए। जैसे ही नाम सुर्खियों में आए, उनका चेहरा लाल-पीला हो गया। उनके माथे पर रोली का टीका नहीं, काली स्याही का टीका लगा। भोपाल ताल का पानी और कलमकारों की कलम की स्याही भी प्रदूषित हो गई। सूची में नाम आने से कुछ पत्रकारों की चमड़ी छिल गई और जलन भी मच रही है।

इस सूची के उजागर होने से कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल है। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के नाम और उनके ‘नजराने’ की राशि ए-4 के पन्नों पर काली स्याही से दर्ज है।

फिल्म थ्री इडियट्स का वह संवाद याद आ गया – “दोस्त अगर फेल हो जाए तो दुख होता है… लेकिन अगर दोस्त फर्स्ट आ जाए तो ज्यादा दुख होता है।” पत्रकार दोस्तों के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ – अगर किसी पत्रकार दोस्त को ‘शगुन’ न मिले तो दुख होता है और अगर एक लाख मिल जाए तो उससे भी ज्यादा दुख होता है।” अपने ही दोस्त को शगुन मिलने पर दोस्तों को सोशल मीडिया पर दुखी होते देखा।

इस सूची में उन कलमकारों के नाम देखे, जो सदैव सत्य और ईमानदारी का जागरण में सबसे आगे और सबसे तेज माइक लेकर चलते हैं। अट्ठारह और चौबीस बरस की बाली उमरिया के माइक में घुंघरू बंधे देखे। उन जोशीले लोगों के नाम भी देखे जो द्वारका की पाठशाला में जोश, जुनून और जज़्बे के साथ सोमवार को नो निगेटिव हो जाते हैं। पत्रकारिता के कठोर साधक राजस्थान के गुलाब के शिष्यों को फूलों का रस पीते देखा। रावतपुरा सरकार की कृपा से पत्रकारिता के क्षेत्र में विस्तार करने वालों को परिवहन कक्ष में स्थापित होते देखा। जो सबकी खबर रखते हैं, उनकी खाल सुकड़ते देखी। हिंदी में मेल करने वाले ‘दादा’ को भी ‘मैला’ होते देखा। शरद पूर्णिमा के चांद पर दाग देखा। बिच्छू का ज़हर उतरते देखा। हेमंत ऋतु में प्रजातंत्र की बिंदी लाल से काली होते देखी। अग्निपथ पर चलने वाले अग्निबाण को ताल में बुझते देखा। सीएम से सवाल करने वालों को पीएम में डूबते देखा। कदम-कदम पर दखल देने वालों को अनुराग पूर्ण वातावरण में फाइल निबटाते देखा। बुंदेली बौछार से परिवहन विभाग को भीगते देखा।

वैभव शाली देवालय में प्रकाश की किरण में प्रभु के पुरोहितों को मंत्रोच्चार से दीप्ति को चौरासी दिन के लिए प्रज्वलित कर अभिषेक करते देखा।

सच यह भी है कि न्यू मार्केट की भीड़ में दो आंखें लड़ जाती हैं, लेकिन सिद्ध करना कठिन होता है। वैसे ही पत्रकार ने पैसे लिए, यह सिद्ध करना कठिन है। इस साक्ष्यविहीन सूची के प्रकाशन से पत्रकारों को सबक लेना चाहिए कि जब वे साक्ष्यविहीन समाचारों का प्रसारण या प्रकाशन करते हैं, तब उनकी वाणी या कलम से घायल पीड़ित पक्षकार को कैसा लगता होगा।

९० के दशक का हवाला कांड सभी को याद होगा। डायरी में कुछ राजनेताओं के नाम अंकित थे, जिससे राजनीति में भूचाल आ गया था। मामला न्यायालय तक गया, और न्यायालय ने कहा कि कानूनन डायरी के पन्ने साक्ष्य नहीं बनते।

किसी ने ठीक ही कहा है – विधि के अनुसार ए-४ पन्नों पर लिखे नाम कानूनी सबूत नहीं माने जाते, यह मात्र एक आरोप है। लेकिन इस आरोप ने भोपाल में पत्रकारिता की छवि पर गहरे दाग जरूर छोड़े हैं। इन दागों को साफ करने के लिए स्वस्थ और स्वतंत्र प्रेस का होना आवश्यक है।

-लेखक स्वतंत्र पत्रकार हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     खिलाड़ी अब पढ़ाई में भी अव्वल,सुश्री अंजना एंव कु. अंकिता कोशारीरिक शिक्षा स्नातक पाठ्यक्रम में स्वर्ण व रजत पदक     |     भीषण गर्मी में सौर ऊर्जा से संचालित प्याऊ बनी लोगों के लिए मुसीबत,ठंडे पानी की व्यवस्था नदारद     |     आरोंन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन पर हुई एफ आई आर मामले ने पकड़ा तुल     |     गढ़ी में भीषण जल संकट, ग्राम में मची त्राहि त्राहि,जलस्रोत सूखे, कई फुट नीचे पहुंचा जलस्तर     |     मंडीदीप नगर में श्री हनुमान जन्म उत्सव को लेकर निकलेगा भव्य चल समारोह     |     मंडीदीप मे ऑनलाइन गेमिंग ने ली युवक की जान,एक आरोपी गिरफ्तार     |     कायमपुर पहुंची पीएम जनमन योजना की एंबुलेंस, सहारिया परिवारो की जांच की     |     विश्व होम्योपैथिक दिवस पर आयुष्मान मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणो को मिला निःशुल्क इलाज     |     अज्ञात कारणों से लगी आग, अंबाडी के किसानों के खेत तक पहुंची     |     महावीर जयंती पर  तीर्थ धाम ज्ञानोदय मंदिर से  शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811