अनुराग शर्मा सीहोर
हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व का आज से श्री गणेश हो गया है। आज धनतेरस है, जबकि एक दिन बाद दीपोत्सव है। हर कोई दीपावली पर्व को मनाने के लिए अपने-अपने स्तर से जुटा हुआ हैं। आज हम शहर के कुछ ऐसे परिवारों की बात करेंगे जो इस आधुनिक युग में तीन से चार पीढ़ी मिलकर एक ही छत के नीचे निवास करते हैं और सभी के सुख-दुख के साथ त्यौहारों को मनाते हैं। इन परिवारों में इस वर्ष भी दीपावली सबके बीच मनेगी।
राय परिवार….
सबसे पहले शहर के राय परिवार यानि स्व. गेंदालाल राय जी के परिवार की बात करें तो इस परिवार में चार भाई आज भी एक छत के नीचे निवास करते हैं. सबसे बड़े पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय, सीहोर विधानसभा से विधायक सुदेश राय और नीलेश राय। यह सभी चर्च ग्राउंड के सामने स्थित मकान में एक साथ ही निवास करता है और सभी त्यौहार मिल जुलकर मनाते हैं।
राठौर परिवार….
अब हम शहर के सतीश राठौर-रूद्रप्रकाश राठौर परिवार की बात करेंगे। यह परिवार भी सैकड़ाखेड़ी स्थित निवास पर एक साथ रहते हैं। यह परिवार भी अब तीन पीढिय़ों में तब्दील हैं. परिवार में प्रिंस विकास राठौर शहर के प्रथम नागरिक यानि नगर पालिका अध्यक्ष हैं। जबकि विवेक राठौर ट्रेवल्स का कारोबार संभालते हैं. इस परिवार में भी हर त्यौहार सब के बीच ही बनाया जाता है।
कुईया परिवार…
शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी कुईया परिवार की बात करें तो यह परिवार बाजार में स्थित निवास में एक साथ निवासरत हैं. परिवार में तीन पीढ़ी है. सबसे बड़े गिरधर गोपाल कुईया फिर वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम कुईया हैं. आधुनिकता के इस युग में यह परिवार एक साथ ही निवासरत हैं दीपावली का पावन पर्व यह परिवार हंसी खुशी एक साथ मिलकर मनाएगा.
चार पीढ़ी: तिवारी परिवार...
शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में निवासरत तिवारी परिवार भी गजब है। यह परिवार चार पीढ़ी में तब्दील है। पं. हरिप्रसाद तिवारी के चार पुत्र हैं, जिनमें शैलेष तिवारी, मनीष तिवारी, नरेश तिवारी और महेश तिवारी। खास बात यह है कि पंडित हरिप्रसाद तिवारी परदादा का ओहदा भी हासिल कर चुके हैं। यह परिवार भी सभी त्यौहार मिलकर जुलकर एक साथ ही मनाता है।