Let’s travel together.

मिलावट के खिलाफ अभियान जारी, टीम ने कई जगह से भरे गए सैंपल

0 108

 

– अभियान के दौरान संयुक्त दल द्वारा की कार्रवाई से मचा हड़कंप

– दो दिन में 25 से ज्यादा स्थानों से भरा सैंपल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में दीपावली सहित अन्य त्यौहारों को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम बनाकर विभिन्न खानपान की दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन स्थानों पर कार्रवाई की। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, पुलिस विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए विभिन्न खान पान सामग्री विक्रेताओं, मिठाई विक्रेताओं की दुकानों से सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अलावा नापलौत विभाग द्वारा खान पान सामग्री के पैकेट व अन्य सामानों का बजन भी चेक किया जा रहा है।

कार्रवाई से हड़कंप मचा-

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और एसडीएम उमेश कौरव के निर्देश पर शहर में बुधवार को राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, पुलिस विभाग की टीम कई जगह से सैंपल लिए। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार परसेंडिया, फूड इंस्पेक्टर विष्णु दत्त शर्मा, खाद्य अधिकारी गौरव कदम, नापतौल अधिकारी आरके चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में भी सैंपलिंग की कार्रवाई जारी है। यहां पर फूड इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा द्वारा लगातार सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। जिले में दो दिन में करीब 25 से ज्यादा स्थानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया है कि सैंपलिंग कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। जिन विक्रेताओं के सैंपल फैल होते हैं उन पर कार्रवाई करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि बीते एक वर्ष में 18 लाख रुपए जुर्माने लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है।

चलित प्रयोगशाला भी चलाई-

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया है कि जिले में मिलावट को रोकने के लिए करवाई जा रही है इसके अलावा आमजन को मिलावट की जानकारी देने के लिए चलित प्रयोगशाला भी जिले में चलाई जा रही है। 21 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न तहसील मुख्यालय पर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मिलावट से किस तरह सावधान रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811