मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
श्री ज्ञानोदय दिगम्बर जैन सिद्धांत महाविद्यालय दीवानगंज एवं सर्वार्थ सिद्धि के छात्र छात्राओं ने व उपस्थित जनसमूह ने निरीह मूक जीवों के रक्षार्थ पटाखे नहीं फोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। संचालन कर्त्ता पं. अभिषेक शास्त्री ने बताया कि दोनों छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित रूप से अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों के महत्व को बताकर उन्हें इस मार्ग में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया जाता है।
पटाखों के संदर्भ में उन्होने बताया कि पटाखों को जलाने से लाभ कुछ भी नहीं है, किंतु हानि शतप्रतिशत है। जिससे पटाखों के नाम पर पूरे देश में अरबो रुपयों की व्यर्थ में बबार्दी होती है।
गर्भस्थ शिशु व बच्चों को नुकसान, आग लगने से संपत्ति का नुकसान, अनंत जीवों की हत्या का पाप, शारीरिक क्षति, जनहानि, आंख और कान पर बुरा असर पढ़ना, गन्दगी का साम्राज्य, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा आदि कई नुकसान होते हैं। इसलिए हमें निश्चित रूप से पटाखे न फोड़कर ईको फ्रेंडली दिपावली मनाना चाहिए। साथ ही जीव जंतुओं की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। अध्यक्ष के रूप में पण्डित राजकुमार शास्त्री उदयपुर व मुख्य अतिथि के रूप में पण्डित अजित शास्त्री जयपुर अहिंसा अभियान के बारे में अपना मार्मिक संबोधन उपस्थित सभासद को प्रदान किया।