Let’s travel together.

परिवार सहित पीएम मोदी से मिले शिवराज, बुदनी में मची हलचल

0 637

– बुदनी में होना है उपचुनाव, कई जनप्रतिनिधि देख रहे विधायक बनने का सपना

अनुराग शर्मा सीहोर 

जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। बुदनी सीट से स्वयं शिवराज सिंह चौहान विधायक रहे, लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट रिक्त है। इस सीट पर विधायक बनने के लिए कई नेता सपने संजोए हुए हैं। इधर इसी बीच आज केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं कि कहीं कार्तिकेय सिंह चौहान तो बुदनी से उम्मीदवार नहीं।
हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इन कयासों पर विराम लगा दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटो कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री हमें अपने अभिभावक और बड़े भाई लगे। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल है। प्रधानमंत्री से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811