रायसेन। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में सक्रिय सदस्यता प्रत्यक्ष कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम मानी जा रही है, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा करेंगे।
कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रमुख नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, स्वास्थ्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, संगठन जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल तथा समस्त मंडल अध्यक्ष गण, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति, मंडल स्तरीय सक्रिय सदस्यता सहयोगी।
इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा और संगठन की आगामी योजनाओं पर मंथन करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इसमें शामिल होकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में विचार-विमर्श करेंगे।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन