Let’s travel together.

बीजेपी के मंडल अध्यक्षों पर नई जिम्मेदारी..

0 537

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसका समापन 2 दिन बाद 15 अक्टूबर को होगा। हालांकि बीजेपी के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में कोई खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है। इधर बीजेपी ने सदस्यता अभियान के नियम में भी बदलाव किया है। बीजेपी अब आपराधिक किस्म के व्यक्ति को बीजेपी की सदस्यता नहीं देगी, जिसकी जिम्मेदारी बीजेपी आलाकमान ने मंडल अध्यक्षों को सौंपी है। नए सदस्य को बनाने से पहले मंडल अध्यक्ष संबंधित व्यक्ति की आपराधिक कुंडली खंगालेंगे, यदि वह स्वच्छ छवि का रहा तो ही उसे बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
इधर भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण में जिले में करीब डेढ़ लाख सदस्य बनाए थे, इनमें सीहोर विधानसभा में 45 हजार 944 सदस्य बने, जबकि आष्टा में 40 हजार 497, इछावर में 30 हजार 468 और बुदनी में 38 हजार 448 सदस्य बनाए गए। सीहोर विधानसभा को 66250 सदस्यों का लक्ष्य है, इसी तरह आष्टा को 83750, इछावर 68750 और बुदनी को सबसे ज्यादा 90 हजार 750 सदस्यों का लक्ष्य मिला है। अब बीजेपी सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसका समापन 15 अक्टूबर को होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811