Let’s travel together.

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी हत्‍या, आरोपित को आजीवन कारावास

0 152

रहली। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आर प्रजापति ने अवैध संबंध के शक में हत्या करने वाले आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बताया गया कि कैलाश उर्फ राम कैलाश खंगार ने गांव के ही दीपेंद्र खंगार की गले में गुप्ती मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। मामले की सुनवाई कर कोर्ट ने कैलाश को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ग्राम बरखेड़ा सिकंदर में 13 अगस्त 2021 को अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपित ने दीपेंद्र की हत्या कर दी थी। पिता नन्हे भाई की रिपोर्ट पर थाना रहली में आरोपित कैलाश के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच के बाद मामला न्यायालय में भेजा गया था। साक्ष्य और सबूत के आधार पर दोष सिद्ध पाये जाने पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आर प्रजापति ने आरोपित कैलाश को आजीवन कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमखेरी में एक नाबालिग लड़की के अपरहण के प्रयास का अपराध पुलिस ने दर्ज किया है। जानकारी अनुसार नाबालिग शनिवार को हाईस्कूल निवारी से गांव आ रही थी। रासते में अन्नू पिता गब्बर अहिरवार उनकी बेटी को बलपूर्वक आटो में बैठाकर मालथौन तक ले गया। इसी बीच किसी तरह बचकर लड़की भागी और पिता को आकर सूचना दी। सूचना पर पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की, जांच के बाद पुलिस ने आरोपित अन्नू अहिरवार के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |     नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर 23 नवंबर को ग्राम मिंडा में होगा कृषक संवाद कार्यक्रम     |     भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को रायसेन में जुटेंगे कर्मचारी और श्रमिक     |     भोपाल में आचार्य संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न     |      सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811