Let’s travel together.

कांग्रेस के ‘चिंतन मंथन’ से महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की बनी रणनीति

0 435

उदयपुर । कांग्रेस जहां एक ओर राष्ट्रीय मुद्दों को उठाएगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश स्तर से स्थानीय मुद्दों को भी उठाएगी। एक सूत्र का कहना था कि पार्टी इन मुद्दों को संसद से सड़क तक गली-गली नुक्कड़ों तक उठाएगी। इस बारे में शनिवार को होने वाली मीटिंग में सहमति बन चुकी है। अब इसे प्रस्ताव के रूप में सीडब्ल्यूसी के आगे रखा जाएगा।

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों और उससे पहले होने वाले तमाम अहम राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आने वाले दिनों में देशभर में जनजागरण आंदोलन शुरू करेगी। इसे लेकर उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
ने सभी राज्यों के प्रभारी महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ एक अहम मीटिंग की। जहां इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

सोनिया के साथ अहम मीटिंग में रोडमैप पेश

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक प्रजेंटेशन के जरिए इस आंदोलन का रोडमैप सामने रखा। इसमें बताया गया कि पार्टी लोगों से फीडबैक लेकर उनके बीच कैसे और किन मुद्दों को लेकर पहुंचेगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने मंहगाई, किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी, संविधान के साथ खिलवाड़, सीमा सुरक्षा और सीमा पर तनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाने की योजना बनाई है।

कांग्रेस देशभर में चलाएगी जनजागरण आंदोलन

कांग्रेस जहां एक ओर राष्ट्रीय मुद्दों को उठाएगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश स्तर से स्थानीय मुद्दों को भी उठाएगी। एक सूत्र का कहना था कि पार्टी इन मुद्दों को संसद से सड़क तक गली-गली नुक्कड़ों तक उठाएगी। इस बारे में शनिवार को होने वाली मीटिंग में सहमति बन चुकी है। अब इसे प्रस्ताव के रूप में सीडब्ल्यूसी के आगे रखा जाएगा, जिस पर मुहर लगने के बाद हरेक राज्य में लागू किया जाएगा।

चिंतन शिविर में कांग्रेस ने तैयार की खास रणनीति

कहा जा रहा है कि यह सिलसिला अगले दो सालों तक चलेगा, जिसका मकसद लोगों को समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके और जमीन पर पार्टी की सक्रियता और मौजूदगी दर्ज हो सके। हर राज्य को कहा गया है कि वह जन जागरण आंदोलन को अपने तरीके से लागू करे। बताया जाता है कि बस यात्राओं और पैदल मार्च जैसे संपर्क अभियानों के जरिए कांग्रेस इसे जमीन पर उतारने की योजना बना रही है।
उदयपुर कांग्रेस चिंतन शिविर में मीडिया से किसानों के मुद्दे पर चर्चा

राहुल गांधी को लेकर भी खास सुझाव

वहीं पार्टी के भीतर एक सुझाव राहुल गांधी को लेकर भी आया है, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी रेल के जरिए पूरे देश सफर कर लोगों से संपर्क करें। सूत्रों के मुताबिक, चिंतन शिविर में राजनीतिक मुद्दों पर मंथन कर रही कमिटी में चर्चा के दौरान कुछ नेताओं की ओर से यह सुझाव सामने आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811