Let’s travel together.

कमल परदेसी ने की ईमानदारी की मिसाल पेश, करीब 7 लाख के जेवर और कपड़ों से भरा बैग पुलिस के समक्ष लौटाया

0 138

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिले के बेगमगंज में ईमानदारी का एक मामला सामने आया जहां रात्रि के समय अमरदीप बस में यात्रा कर रहे दो लोगों का बैग मिलता- जुलता होने के कारण क्लीनर ने कपड़े और जेवर रखे हुए वाला बैग अन्य यात्री को दे दिया।

जब यात्री ने बैग घर ले जाकर देखा तो उसे लगा कि यह बैग उसका नहीं है उसे खोल कर देखा तो उसमें कपड़ों के साथ सोने चांदी के जेवर भी रखे हुए थे । तब कमल परदेसी  ने तत्काल अमरदीप के सागर कार्यालय को फोन पर सूचना दे दी। कार्यालय से तत्काल बस कंडक्टर के लिए जानकारी दी गई तब पता चला कि वह इंदौर से सागर जा रहे नीलेश नामदेव का बैग है।
सुबह नीलेश नामदेव बेगमगंज आए तब कमल परदेसी द्वारा थाने में पहुंचकर नीलेश नामदेव का बैग मय जेवर के उन्हें वापस कर दिया और नीलेश नामदेव के पास पहुंचा कमल परदेसी का बैग उन्हें लौटा दिया गया कमल परदेसी की इस ईमानदारी की चर्चा चहूं और हो रही है की लगभग 7 लाख के जेवर देख कर भी उनका ईमान डामाडोल नहीं हुआ और उन्होंने ईमानदारी का परिचय दिया।
बैग में कपड़ों के अलावा सोने के चार कंगन, अंगूठी दो, झुमकी दो नग, दो मंगलसूत्र, लेडीज अंगूठी दो, नथ दो अदद, दो जोड़ चांदी के हार, रखे हुए थे जो वापस किए गए।आपको बता दें कि कमल परदेसी पार्षद गुलाब रजक के चाचा हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811