Let’s travel together.

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) दूरसंचार वाहिनी में हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन

0 100

 

– अभियान के समापन मौके पर साफ सफाई कर बल के जवानों ने किया श्रमदान

– नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का किया गया सम्मान

– राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीआईजी ने पुष्पांजलि अर्पित की

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) दूरसंचार वाहिनी द्वारा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें पौधारोपण, स्वच्छता दौड़,साइकिल रैली, विद्यार्थियों के बीच निबंध पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के मौके पर आईटीबीपी में परिसर में किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के उपमहानिरीक्षक महेश कलावत सहित वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन मौके पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्थानीय नागरिकों के साथ बल के जवानों द्वारा श्रमदान करते हुए साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर पालिका के कर्मचारियों के अलावा वाहिनी परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीआईजी श्री कलावत ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी उपमहानिरीक्षक महेश कलावत ने कहा कि आईटीबीपी के द्वारा स्वच्छता की सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो। उन्होंने अपने बल के जवानों के अलावा आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वच्छता को जीवन में अपनाएं। पर्यावरण को हरा भरा करने और प्रदूषण मुक्त करने के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। डीआईजी श्री कलावत ने कहा कि स्वच्छता का यह क्रम जीवन में हमेशा चलता रहे जिससे देश व प्रदेश को स्वच्छ व हरा भरा बनाने में मदद मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811