Let’s travel together.

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्र निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

0 116

 

रायसेन।नगर को साफ, स्वच्छ बनाए रखने में स्वच्छता मित्रों की भूमिका बहुत अहम है। वे समाज के ऐसे सदस्य हैं जो हमारे शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सफाई मित्र सुबह से रात तक सड़कों, गलियों और सार्वजनिक जगहों की सफाई करते हैं। कूड़ा-कचरा उठाते हैं और उसे सही तरीके से निपटाते हैं। सफाई मित्रों की वजह से ही नगर स्वच्छ, सुरक्षित, और स्वस्थ रहते हैं। रायसेन नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्र श्री निर्मल वाल्मिक विगत लगभग 09 सालों से नगर को साफ, स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा रायसेन स्वच्छ और सुंदर हो तथा नागरिक भी स्वस्थ्य तथा रोगमुक्त रहें, इसके लिए सफाई मित्र सुबह और रात्रि के समय सड़कों एवं गलियों की सफाई करते हैं। सफाई मिलत्र निर्मल ने बताया कि नगर पालिका रायसेन द्वारा समय-समय पर सुविधाएं और सुरक्षा उपकरण ग्लब्स, बरसात से बचाव हेतु रैनकोट, जूते, ठंड से बचाव हेतु जैकेट आदि सामग्री प्रदान की जाती है। श्री निर्मल वाल्मिक ने बताया कि उन्हें तथा परिवार के सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलता है। इसके लिए सफाई मित्र श्री निर्मल वाल्मिक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811