Let’s travel together.

सडढू में पंकज शर्मा के नेतृत्व में न्याय-यात्रा का गाड़ी के भव्य काफिला साथ स्वागत किया गया

0 229

 सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

श्री माधव साहू ब्लॉक अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस की न्याय यात्रा गिरौदपुरी से रायपुर के सडढू स्थित ओम शांति निकेतन के निकट पहुंचने पर पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों , बिरगांव महापौर, बिरगांव पार्षद गण, रायपुर नगर निगम पार्षद गण, तीनों ब्लॉक अध्यक्ष जी एवं पदाधिकारी गण की उपस्थिति में फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। पंकज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी, प्रदेश में बढ रही हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार एवं नशे के अवैध करोबार पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकार की विफलता को जनता के सामने लाने के लिये गिरौदपुरी से रायपुर के लिये यह यात्रा निकाली गई है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से आम आदमी का अपने घर से निकलने में चितिंत रहता है कि कहीं उसके साथ मोबाईल, चेन स्नेचिंग के लिये हत्या जैसी वारदात न हो जाये। कामकाजी महिलाएं भी अंधेरा होने पर घर आने में भयभीत रहती है। पूरे प्रदेश में सरकार एवं प्रशासन की लापरवाही से खुलेआम नशे की अवैध सामाग्री मिल रही है नशे के कारोबारी सरकारी सरंक्षण में युवाओं को नशे की लत लगाकर अपराध की दुनिया में झौंक रहें हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
प्रदेश की सोई हुई भाजपा सरकार सत्ते के मद मे चूर होकर आमजनता की आवश्यकताओं तक को भूल गई है। आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भाजपा को भुगतना पडेगा
पंकज शर्मा जी ने बताया कल सुबह 2 अक्टूबर को सुबह नौ बजे न्याय यात्रा रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सड्डू , दलदल सिवनी एवं मोवा होते हुए गांधी मैदान के लिए प्रस्थान करेगी ।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनपत पंचायत सीईओ की कुशल कार्यशैली और तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश को मिली बड़ी कामयाबी     |     14 दिन बाद हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों और आमजन ने ली राहत की सांस, उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत     |     नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज, सेमरा स्कूल में नाटक और शपथ के साथ चला जागरूकता अभियान     |     सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811