Let’s travel together.

नर्मदा नदी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन जारी,रेत का खनन जोरो पर,खनिज विभाग की उदासीनता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

0 240

 

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

क्षेत्र के नर्मदा रेत खदानों से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलीयों से किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन , खनिज विभाग की उदासीनता के चलते खनन माफिया के हौसले बुलंद , हालांकि खनिज विभाग के द्वारा कभी कभार कार्रवाई के नाम पर दो-चार ट्रैक्टर ट्रालियो पर कार्यवाही की जाती है। लेकिन इसके बाद यह कार्यवाही बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में खनन माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में नर्मदा से रेत का अवैध परिवहन कर सरकार को प्रतिदिन लाखों, करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है।ओर खनिज विभाग मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है ।


बता दें कि जिला रायसेन के अंतर्गत उदयपुरा और बरेली तहसील के अंतर्गत आने वाली लगभग 9 रेत खदान ऐसी हैं जहां से खनन माफियाओं के द्वारा दिन रात रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा उदयपुरा तहसील अंतर्गत आने वाले नर्मदा घाट केतोघान रेत खदान से सैकड़ों की संख्या में ट्रेक्टर ट्रॉलीयों से किया जा रहा है रेत का अवैध उत्खनन और परिबहन


वही आए दिन ट्रैक्टर ट्रालियों से घटना दुर्घटना होना आम बात हो गई है, गत दिवस रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे गुस्साए

ग्रामीणों ने ट्रेक्टर ट्रॉली को पुलिस के हवाले किया था।
रेत के अवैध उत्खनन को रोकने पहुंचे एस डी एम —– केतोघान नर्मदा घाट पर हो रहे भारी मात्रा में रेत के अवैध उत्खनन की खबर लगते ही एस डी एम संतोष मुद्गल एवं तहसीलदार उदयपुरा तहसील के मौक़े पर निरीक्षण करने पहुंचे तो मौके से एक ट्रेक्टर जब्त किया गया एवं प्रकरण तैयार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811