सी एल गौर रायसेन
सामाजिक संस्था अभ्युदय उपकार फाउंडेशन के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 29 सितंबर को नगर के गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर से कलश शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा, कथा 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक दशहरा मैदान रायसेन में आयोजित होगी। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पंडित राकेश महाराज वृंदावन धाम के श्रीमुख से किया जाएगा कथा का शीर्षक “एक कथा वंचितों के नाम” है।
उक्त जानकारी देने हुए फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका शुक्ला ने बताया कि फाउंडेशन कथा वंचितों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर कथा उन लोगों को समर्पित होगी जो दीन हीन है और आर्थिक अभाव के कारण कथा का आयोजन कर पाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने बताया कि रायसेन में ये फाउंडेशन की 21 वीं कथा होने जा रही है और संस्था गरीब बच्चों और महिलाओं के हित में लगातार 4 वर्षों से काम कर रही है। प्रेस वार्ता में अनामिका शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष, यश तिवारी उपाध्यक्ष, आशुतोष शर्मा जिला अध्यक्ष, गिरजेश कुशवाहा संरक्षक, राजेन्द्र सिंह कर्ण एडवोकेट, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे!