Let’s travel together.

नेशनल लोक अदालत आज, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे उद्घाटन

0 427

हेमेंद्रनाथ तिवारी

उज्जैन । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश एवं सचिव अरविंद कुमार जैन ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देश अनुसार शनिवार 14 मई को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी। अदालत का उद्घाटन प्रात: 10.30 बजे मुख्य प्रवेश द्वार जिला न्यायालय भवन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के वाणी द्वारा किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार जैन ने पक्षकारों से अपील की है कि वे अपने राजीनामा योग्य लंबित अथवा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। श्री जैन ने यह भी बताया कि उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्रकरण जैसेः- दीवानी, आपराधिक, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, पारिवारिक प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत प्रकरण, श्रम एवं रोजगार, मनी रिकवरी, जनपयोगी लोक अदालत जैसेः- समस्त राजीनामा योग्य प्रकरण तथा बैंक रिकवरी, बिजली एवं जल कर, संपत्ति कर संबंधित प्रीलिटिगेशन आदि प्रकरणों का निराकरण सुलह एवं समझौते के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि जो भी व्यक्ति लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निपटारा कराना चाहते हैं वे संबंधित न्यायालय या विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811