Let’s travel together.

महिलाओं को बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

0 230

मामला महिलाओं से ठगी करने का
देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

वैसे तो सरकारें महिलाओं का जीवन स्तर उठाने विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित कर समूहों के नाम से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद में जूटी हुई है इन्हीं समूहों की महिलाओं को बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले भी ठगने में पीछे नहीं दिखाई देते ऐसा ही मामला सांची में महिलाओं से ठगी करने वाले ठग का सांची पुलिस ने उजागर करते हुए एक व्यक्ति को ठग के आरोप में गिरफ्तार किया है जिसने महिलाओं को लगभग 51 हजार का चूना लगा दिया।
जानकारी के के अनुसार नगर की 16 महिलाओं को बैंक लोन दिलाने के नाम पर प्रति महिला 32 सौ के हिसाब से 51200/रुपए बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर ठगी कर गायब हो गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर की 16 महिलाओं को राजकुमार अहिरवार नि,इंद्रवास थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा ने अपने ठगी का शिकार बनाते हुए पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर प्रति महिला 32 सौ रुपए के हिसाब से 16 महिलाओं को बैंक लोन तथा बीमा करवाने के नाम पर वसूले तथा सभी महिलाओं को बैंक के बाहर बिठाकर गायब हो गया काफी देर तक जब बैंक से राजकुमार नहीं निकला तब महिलाओं ने बैंक के अंदर जाकर देखा तो वहां वह व्यक्ति नहीं मिला बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर महिलाएं बाहर आ ग ई तथा तलाश करती रही परन्तु कही कोई अतापता नहीं लग सका तब महिलाओं को ज्ञात हुआ कि वह लोन वो बीमा के नाम पर ठगी गई है तब इन महिलाओं में शामिल अनीता अहिरवार रामकली प्रजापति रामवती अहिरवार कमलेश सेन लक्ष्मी बाई पाल सुनीता बाई हुकुम बाई क्रांति बाई अहिरवार प्रेम बाई अहिरवार शामिल हैं इन महिलाओं को आरोपी राजकुमार ने बताया कि वह माइक्रोफाइनेंस कंपनी का समूह चलाता हूं तथा आप लोगों का भी समूह बना देंगे तथा बैंक लोन बीमा आदि का झांसा देकर प्रत्येक महिला से 32 सौ रुपए वसूले एवं बैंक खाते खुलवाने के नाम पर आरोपी गायब हो गया तथा अपना पता रायसेन का बताया था तथा इन महिलाओं को इकट्ठा कर मीटिंग भी की थी तथा सभी महिलाओं को 60-60 हजार लोन दिलाने का क्षांसा देकर बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर ठगी कर ली लोन के क्षांसे में आकर सभी महिलाओं ने 32-32 सौ रुपए जमा कर दिए ।

ढूंढने पर नहीं मिलने पर महिलाओं ने थाना सांची में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई तब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया तथा आरोपी राजकुमार पर धारा 420 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया एवं विवेचना शुरू कर दी तथा पुलिस ने उसका पता ठिकाना खोज निकाला एवं पुलिस टीम ने उसके घर इंद्रवास पहुंच कर तलाश शुरू कर दी पुलिस को पता चला वह घर से निकल गया तब पुलिस ने तलाश करते हुए पीछा किया तब पुलिस ने भंडारी चाय दुकान पर अटारी खेजडा से अपनी गिरफ्त में लेकर सांची थाने ले आई तथा पूछताछ में जब सख्ती बरती तो उसने पुलिस के सामने सबकुछ उगल दिया तथा पुलिस ने तलाशी ली तो ठगी गई महिलाओं के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए तथा उसके पास से 19 सौ रुपए नकद बरामद किए कर लिये तथा महिलाओं के बयान दर्ज करते हुए आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया । इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमरसिंह निगम के नेतृत्व में टीम में शामिल सहाउपनिरी राजू यादव स,उ,नि, रमेश जालवन स उ नि राजेश बडगूजर आर, गगन शर्मा शिवराज रघुवंशी नरेंद्र रघुवंशी शैलेन्द्र सोलंकी संजीव ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811