Let’s travel together.

सरकारी दुकानें खुलने के बाद से ही ओवर रेट में शराब बेची जा रही,कहां जा रही लाखो की अवैध कमाई

0 255

सुरेंद्र जैन धरसीवा

धरसीवा विधानसभा की लगभग सभी शराब दुकानों पर सरकारी दुकानें खुलने के बाद से ही ओवर रेट में शराब बेची जा रही है हजारों पौवा की बिक्री प्रतिदिन होती है इस हिसाब से ओवर रेट की अलग से लाखों की कमाई प्रतिदिन होती है आखिर वो कहां जाती है किन किनकी जेबों में पहुंच रही है यदि सूत्रों की माने तो इस अवैध कार्य को कराने वाले भी वही जिम्मेदार हैं जो इसमें हिस्सा ले रहे हैं
आखिर कौन हैं वो लोग जो जनता को शराब दुकानों में लुटवाकर अपनी जेब भरने में लगे हैं क्या कभी ओवर रेट बंद होगा और जनता को लुटवाने वाले उन जिम्मेदारों के काले चेहरों से नकाब हटेगा।

सत्ता बदली व्यवस्था नही…राकेश यादव
जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव कहते हैं की शराब दुकानों में सत्ता बदलने के बाद भी ओवर रेट जारी है तो वहीं कबाड़ी का धंधा हो या गली गली चौक चैराहे में नबालिको और बुजर्गों द्वारा खुलेआम गांजा सिलोशन फूंकने का मंजर गांव गांव में आम बात है ऐसा नही की पुलिस की पहुँच नही उन तक दिक्कत ये है बेचने वाले कि पहुँच पुलिस तक है एसकेएस का लेबर कालोनी हो या गेट या पूरा उद्योग के लेबर से लेके गांव के बच्चों तक नशा बिक रहा है
दुर्भाग्य ये है कि शासकीय शराब दुकान में वही लोग जमे हुए है जो पिछली सरकार में थे और जिन पर नान स्कैनिंग दारु का आरोप है जिस पर मुद्दा भी बना ईडी की गिफ्तारी भी हुई पर धरातल पर वही अधिकारी और वही ऑपरेटर जो उस समय ये कृत्य किया आज भी वही है सिर्फ प्लासमेन्ट एजेंसी का नाम बदला है पहले भी ओवर रेट खुल के चला अवैध चखना लूट चला आज भी वही हाल शा मदिरा दुकानों का है वैसे भी सरकार दरों में वृद्धि किया है और उसके ऊपर ये अवैध वसूली करने वाले अधिकारियों का खेल इसमें बिना प्रभावशाली लोगों के आशीर्वाद और प्रतिफल में प्रसाद की लालसा के सम्भव नही ये बंद हो इस विषय पहले भी शिकायत किया हूँ आवाज उठाया हूँ और आज भी मैं जल्द कलेक्टर में पंजीकृत शिकायत करूंगा।

कुंरा सिलतरा मांढर शराब दुकानों पर सरकार बदलने के बाद भी ओवर रैट में शराब बिकने हम सुरा प्रेमियों  की जेबें ढीली 
कुछ सुरा प्रेमियों ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया की शराब दुकानों में उनसे देशी शराब पर बीस रुपए ओवर रेट बसूला जा रहा है वहीं महंगी शराब पर दो सौ से ढाई से तक अधिक लिए जा रहे हैं और यश सब कोई आज से नही हो रहा बल्कि तभी से हो रहा है जब से सरकारी शराब दुकानें खुली हैं यदि कोई पियक्कड़ अधिक रेट का विरोध करता है तो उसे बेइज्जत किया जाता है और शराब भी नहीं दी जाती कुछ  ने यह भी कहां की आबकारी विभाग की मिलीभगत से सब होता है इसलिए शिकायत करने का कोई मतलब नहीं शिकायत करने से उल्टे शराब दुकान के कर्मचारियों बुराई होने से वह बदला लेने की फिराक में रहते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811